– पैदल मार्च करके डीएम को दिया ज्ञापन
संतकबीरनगर। केबीएन न्यूज
नोटबन्दी से उत्पन्न समस्याओं को लेकर आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष परवेज खान के नेतृत्व में पदयात्रा निकालते हुए जिले के कांग्रेसी नेतागण
जिलाध्यक्ष परवेज खान की अगुवाई में मेंहदावल बाईपास से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जुलूस निकला। रास्ते भर कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। अन्त में जाकर जिलाधिकारी को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेन्द्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष शान्ति देवी, उपाध्यक्ष जवाहर लाल दुबे, मृत्युन्जय चौबे, अजय सिंह, दयाशंकर गुप्ता, अम्बिका राय, आलोक यादव, सुनील पाण्डेय, रामकृपाल, ओमहरि सिंह, अखण्ड बहादुर पाल, अमित कन्नौजिया, अर्चना महातम, रहमत अली, संजय पाण्डेय, अनिल राय, संजय चौरसिया, सत्येन्द्र पाण्डेय, नूरुल होदा, अफरोज अहमद, लक्ष्मीकान्त शुक्ला, सुनील सिंह, अकरम, शकुन्तला देवी, उर्मिला देवी, संगीता, बृजभावती, पुनीता मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्साह से लवरेज कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए