संतकबीरनगर। न्यूज केबीएन
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर संतकबीरनगर जनपद मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मारकण्डेय शाही ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही साथ कलेक्ट्रेट में सभा भी की। कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यलाय पर मार्च पास्ट व झांकियां निकाली गई। जिलाधिकारी मारकण्डेय शाही ने मार्च पास्ट की सलामी ली। जिला मुख्यालय पर प्रशासन के नेतृत्व में किए गए विविध कार्यक्रमों के चित्र निम्नवत हैं।