– जिले में स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान में शामिल होने आए थे डॉ महेन्द्र
– भारी संख्या में उपस्थित रहे भाजपा के नेता व खलीलाबाद ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यगण
संतकबीरनगर। न्यूज केबीएन
जिले में स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान में शामिल होने आए प्रदेश के ग्राम विकास मन्त्री डॉ महेन्द्र सिंह का बुधवार को जिला मुख्यालय के बगल में स्थित बनियाबारी में मनमोहन पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

बनियाबारी में प्रदेश सरकार के मन्त्री डॉ महेन्द्र सिंह का स्वागत करते हुए भाजपा के नेता व खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यगण
खलीलाबाद क्षेत्र पंचायत के सदस्य मनमोहन पाण्डेय के नेतृत्व में बनियाबारी में प्रदेश के ग्राम विकास मन्त्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही साथ भाजपा के अन्य नेताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया तथा गगनभेदी नारे लगाए। विदित हो कि ग्राम विकास मन्त्री डॉ महेन्द्र सिंह जिले के द्वाबा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह सुबह ही उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वालें में खलीलाबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन पाण्डेय, मिठाईलाल चौरसिया, हरीश यादव, देवेन्द्र यादव, संत यादव, रामकृपाल सिंह, फणीश मिश्रा, विनोद विश्वकर्मा, कुलदीप यादव, हरिश्चन्द्र यादव, राकेश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, जयहिन्द यादव, रामचन्द्र यादव, रामसिंह यादव, जयराम तिवारी, राममणि राय, अनिरुद्ध राय, रामचेत यादव, रामबेचन, श्रीराम यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपाइयों ने भी किया स्वागत
डॉ महेन्द्र सिंह का स्वागत बनियाबारी चौराहे पर ही जिलाध्यक्ष भाजपा रामललित चौधरी, धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राम चौहान, समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बृजभूषण पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रयम्बक त्रिपाठी, विवेकानन्द वर्मा समेत अन्य ने काफी गर्मजोशी से किया।