– कांग्रेस के पूर्व महासचिव ने भेजा राहुल व सोनिया को पत्र

विजय शुक्ला, एडवोकेट
– जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व पैराशूटर्स (बाहरी) को महत्व
संतकबीरनगर। न्यूज केबीएन
कांग्रेस के पूर्व महासचिव विजय शुक्ला ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होने आरोप लगाया है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं मिल रहा है। जबकि जमीनी कार्यकर्ताओं से अधिक सम्मान पैराशूटर्स ( बाहरी ) को मिल रहा है।
उक्त जानकारी उन्होने जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होने आगे आरोप लगाया कि जमीनी कार्यकर्ता जहां संगठन को मजबूत बनाने में लगे हुए हैं। वहीं पर बाहरी लोग समय देखकर पार्टी में आ जाते हैं और चुनाव के बाद विलुप्त हो जाते हैं। आम कार्यकर्ता बेचारा वहीं का वहीं रह जाता है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग पार्टी के वफादार बने हुए हैं। ऐसे विरोधी तत्वों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तो दूर चेतावनी तक नहीं दी जा रही है। ऐसे में अब पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में अब मै पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।