– लोकतन्त्र में भागीदारी के लिए सभासद से सांसद तक का लड़ेंगे चुनाव
– हियुवा भारत के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
संतकबीरनगर। अरुण्ा सिंह
हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि हिन्दुओं के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने के लिए हम निरन्तर संकल्पित हैं । हिन्दू मान, सम्मान व स्वाभिमान के लिए संगठन का गठन किया गया। सोलह वर्ष के बाद एक बार फिर नौजवानों को नए सिरे से संगठित किया जा रहा है। अयोध्या में राममंदिर, जनसंख्या नियंत्रण व समान नागरिक संहिता युवाओं ने भाजपा का साथ दिया। लेकिन हिन्दुत्व के हित में कदम भाजपा ने नहीं बढ़ाया। अब राजनैतिक संगठन का निर्माण किया गया है। लोकतन्त्र में भागीदारी के लिए सभासद से सांसद तक का चुनाव लड़ा जाएगा।
उक्त बातें उन्होने संतकबीरनगर जिला मुख्यालय पर स्थित मां समय जी मन्दिर के प्रांगण में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही । सुनील सिंह ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में हिन्दू जनमानस ने वोट देकर बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। जनमानस को उम्मीद थी कि सी एम योगी अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रस्ताव लाएंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। बीजेपी अपने मुद्दे से भटक गई है। सी एम योगी पहले जैसे नही रहे। उनका तेवर बीजेपी ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ने राम मंदिर नही बनवाया तो हिन्दू जनमानस 2019 के चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएगा। उन्होंने कहा आज भी हिंदू उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी भारत का गठन हिन्दू हितों की रक्षा और हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने के लिए हुआ है। संगठन का विस्तार किया जा रहा है।आने वाले समय मे उनका संगठन चुनाव भी लड़ेगा। हिंदुओ की एक जुटता और हिन्दू राष्ट्र का निर्माण हिन्दू युवा वाहिनी भारत का लक्ष्य है।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जनपद आगमन पर मेहदावल बाईपास पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला प्रभारी अभिनंदन तिवारी, रुपेश कुमार सिंह, मुकेश सिंह, त्रिभुवन गुप्ता, प्रभु जायसवाल, अनुभव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह , राजेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष बब्लू यादव, रमेश, विभांशु शेखर सिंह , गोपी सिंह सैंथवार, अनूप यादव, पीयूष, विचित्र मणि, जगदीश, किसन राय, अमन सिंह , विशाल सिंह , सभासद अवनीश सिंह , धीरज पांडेय, सत्यम चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनन्दन तिवारी ने किया। इस दौरान भोजपुरी के राष्ट्रवादी बिरहा गायक प्रमोद यादव ने सुन्दर गीतों की प्रस्तुति करके लोगों का मन मोह लिया।