– अध्यक्ष टुनटुन राय ने प्रदेश प्रभारी को गदा व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया
– हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा
संतकबीरनगर, न्यूज केबीएन ।
संतकबीरनग जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरेज हाल में हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज के विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने गदा के साथ ही तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में कही भी कार्यकर्तायों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्तायों का हौसला बुलन्द किया जाएगा तथा किसी का भी मनोबल नही गिरने दिया जाएगा। सम्भाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने कहा कि संगठन का मजबूती उनके कार्यकर्ता ही होते है। किसी भी कार्यकर्तायो के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। प्रदेश संयोजक डॉ राकेश ने कहा कि योगी जी का साफ कहना है कि कार्यकर्तायो के बल से ही संगठन का मजबूती है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ने किया। जिलाध्यक्ष टुनटुन राय ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे हृदय सम्राट आदरणीय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है। अब हम कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुचाए। और पात्रों को उनके अनुसार उचित योजनाओं का लाभ दिलवाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप प्रदेश मंत्री राय पी.के मल्ल.से पूर्व संरक्षक वेद प्रकाश सिंह, संयोजक आनन्द शंकर पाठक वरिष्ठ कार्यकर्ता छेदी यादव , नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा सतीष चन्द्र मिश्रा , जिला संयोजक सुबास तिवारी ,ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम चौधरी ,नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा ,दिनेश चतुर्वेदी, राकेश शर्मा ,राजकुमार गुप्ता , सोनू गुप्ता , नागेश सैनी ,विजय ठाकुर ,जितेन्द्र गुप्ता ,वेद प्रकाश तिवारी , दूधनाथ प्रजापति , संदीप अग्रहरि , सहित अनेक देव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।