संतकबीरनगर। अरुण कुमार सिंह
महुली क्षेत्र में हुई लूट के मामले में लूट के रुपयों के साथ आरोपित को गिरफ्तार करने वाले जिले की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के 6 कांस्टेबलों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कांस्टेबल मुनीर अहमद

कांस्टेबल पवन मद्धेशिया

कांस्टेबल देवनारायण

कांस्टेबल राममिलन

कांस्टेबल महेन्द्र यादव

कांस्टेबल राजमंगल सिंह
गत 14 जुलाई को महुली थानाक्षेत्र में लुटेरों ने असलहे के बल पर लूट की थी। इस लूट के मामले का पुलिस की क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के द्वारा किया गया। स्वाट टीम ने घटना में शामिल 3 अभियुक्तो को मोटरसाइकिल, लूटे गए 72 हजार रुपए तथा असलहे के साथ गिरफ्तार किया था। इनको गिरफ्तार करने वाली टीम के राजमंगल सिंह, महेन्द्र यादव, राममिलन, देवनारायण, पवन मद्धेशिया, मुनीर अहमद को जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।