- पंजाब में 1 ट्रांसजेण्डर भी है मैदान में
पंजाब में 117 सीटों पर 1145 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 81 महिलाएं और एक ट्रांस्जेंडर मैदान में है। इनमें 428 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। इन कैंडिडेट्स में से 100 पर क्रिमिनल केस है। इनमें 77 पर गंभीर अपराध के केस दर्ज हैं।
गोवा में 40 सीटों के लिए 250 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 131 साउथ गोवा और 119 नॉर्थ गोवा से लड़ेंगे। इनमें 157 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं। गोवा के कैंडिडेट्स में 38 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 19 पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं।
गोवा में 5 पूर्व सीएम और मौजूदा सीएम चुनाव मैदान में
गोवा में 5 पूर्व सीएम और मौजूदा सीएम लक्ष्मीकांत पारसेकर मैदान में हैं। कांग्रेस के रवि नायक, दिगंबर कामत, प्रताप सिंह राणे और लुईजिन्हो फलैरो गोवा के सीएम रह चुके हैं। इनके अलावा NCP के कैंडिडेट चर्चिल अलेमाओ भी पूर्व सीएम हैं।