- भारतीय जनता पार्टी का मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी को जिताने के लिए संकल्प
मेंहदावल, संतकबीरनगर। केबीएन न्यूज

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथिगण
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का मान सम्मान व स्वाभिमान संरक्षित है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में व्याप्त भय, भूख व भ्रष्टाचार को समाप्त करने की बात कहीं जाएगी। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी प्रदेश को कुशासन से मुक्त कराएगी।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते हुए जिला पंचायत सदस्य
उक्त बातें उन्होने भारतीय जनता पार्टी के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। भाजपा बूथ कार्यकर्त्ता सम्मलेन का आयोजन मेंहदावल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य इण्टर कालेज में हुआ। जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और यह संकल्प लिया कि वे विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल को भारी मतों से विजयी बनाकर प्रदेश को कुशासन से मुक्त कराएंगे। इस सम्मेलन को पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, भाजपा नेता मदन नारायण सिंह, राकेश मिश्रा, विवेकानंद वर्मा, बद्री यादव, राजेश तिवारी, मनीराम यादव, श्रवण निषाद, गजेन्द्र नाथ राय मुन्ना राय, अजित सिंह, पवन त्रिपाठी, अविनाश सिंह, शिवाजी शुक्ल, छेदी यादव, ओमप्रकाश यादव आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल को हर बूथ पर जिताने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया । इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र नाथ चौधरी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बसपा छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नेताओं का स्वागत करते हुए भाजपा के नेतागण