संतकबीरनगर। केबीएन न्यूज
दहेज के लिए महिला को प्रताडि़त करने के मामले में महिला थाने में चार लोगों के उपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुरानी सब्जी मण्डी क्षेत्र की रहने वाली चन्दा वर्मा ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी गत 7 दिसम्बर 2015 को धनघटा थानाक्षेत्र के गोविन्दगंज बाजार निवासी अनिल वर्मा से हुई थी। उसे दान दहेज देकर विदा किया गया। लेकिन तथी से उसके पति अनिल वर्मा, सास लक्ष्मी देवी, ससुर मस्तराम वर्मा, ननद खुशबू व डाली वर्मा ने एक राय होकर प्रताडि़त करना शुरु कर दिया। कई बार इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई। लेकिन इसके बाद भी वे उसे प्रताडि़त करते रहे और 1 लाख रुपए तथा मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। इस मामले में महिला थाने में धारा 498 ए, 323, 504, 506 व 3/4 दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।