– लखनऊ में ग्रहण की थी भाजपा की सदस्यता
– सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार पहुंचे जनपद में
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। केबीएन न्यूज
समाजवादी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। संतकबीरनगर जनपद की सीमा पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

सपा छोड़कर भाजपा में आए रामप्रकाश यादव के साथ कुछ यूं एकजुटता दिखाई भाजपा के नेताओं ने

पुराने साथी राम प्रकाश यादव को पाकर कुछ यूं दिखे भाजपा के युवा नेता देवेन्द्र मिश्रा
जिला मुख्यालय पर स्थित गोलाबाजार में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सचिन्द्र पाल सिंह, अवधेश सिंह, निरंजन लोहिया, घनश्याम दास बिड़ला, मुन्ना पाण्डेय, राजेश वर्मा, अवधेश चौरसिया, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, संगीता वर्मा, शिवदास सिंह, सतविन्दर पाल सिंह जज्जी, दिनेश चिरानिया, सुरेन्दर सिंह ढाबा वाले, विवेकानन्द वर्मा, श्यामसुन्दर वर्मा, रुपेश वर्मा, रितेश वर्मा आदि लोग शामिल रहे।

भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई ने कुछ यूं पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत