– भाजपा की 16 गाडिया आई हैं जिले में
मेंहदावल, संतकबीरनगर।केबीएन न्यूज
भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पहुंची कमल संदेश यात्रा को शुक्रवार को मेंहदावल ब्लाक से रवाना किया गया। इन नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए जिले में कुल 16 गाडि़यां आई हुई हैं।
मेंहदावल विकास खण्ड से शुक्रवार को चार गाडि़यों को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के गोरक्षप्रान्त से आई हुई इन गाडि़यों को जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला महामन्त्री राजेश सिंह, नगर पंचायत मगहर के चेयरमैन अश्विनी गुप्ता के साथ ही साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।