– भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
-कार्यकर्ताओं ने लिया विधानसभा फतह का संकल्प, भारी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। अरुण सिंह
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी कामेश्वर चौरसिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। जिस पार्टी का कार्यकर्ता जितना ही समर्पित होगा, पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रहें। इस बात का संकल्प लें कि हर बूथ पर पार्टी बढ़त में रहे।

बूथ सम्मेलन के दौरान उपस्थित मंचासीन अतिथिगण

उपस्थित खलीलाबाद के विभिन्न बूथों के पदाधिकारीगण
उक्त बातें उन्होने भारतीय जनता पार्टी के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होने आगे कहा कि देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जन जन के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं तभी सफल हो सकती हैं जब पार्टी की प्रदेश में भी सरकार हो। प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तन मन धन से जुट जाएं। कार्यकर्ताओं का सम्मान तभी है जब पार्टी की प्रदेश में सरकार होगी। खलीलाबाद सदर प्रत्याशी दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे के निर्देशन में आयोजित बूथ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जी जान से जुट जाएं। हम सभी लोगों को पार्टी के सम्मान के लिए काम करना होगा। जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी ने कहा कि जब बूथ जीतेंगे तभी पार्टी जीतेगी। इसलिए हम सभी लोगों को इसके लिए संकल्पित होना होगा।

अतिथियों का किया गया स्वागत
क्या कहा भाजपा प्रत्याशी जय चौबे ने
इस दौरान खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि मैने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए जो भी करना होगा मैं करता रहूंगा। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ मुझे टिकट दिया है, उसपर खरे उतरने का वक्त आ गया है। हम सभी लोगों को एकजुट होकर पार्टी के मान सम्मान के लिए कार्य करना होगा। मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि विधायक जय चौबे नहीं होंगे बल्कि पार्टी का हर कार्यकर्ता विधायक होगा। आपके सम्मान में ही हमारा सम्मान निहित है।
इस अवसर पर ये लोग भी रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अम्बरीश राय, दयाराम, धनंजय पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, श्याम सुंदर वर्मा, पियुष सिंह, दुर्गा पांडेय, किरन प्रजापति, हरिकेश चौरसिया, वीरेंद्र शुक्ल, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम गुप्ता, श्रीमती सुनीता अग्रहरि, सतविन्दर पाल सिंह जज्जी, सुरेन्द्र सिंह, धनंजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।