- योगी ने कहा कि सबको साथ लेकर करुंगा प्रदेश का विकास
- यूपी को बदलने की जरुरत है, आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण
लखनऊ। केबीएन न्यूज
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने योगी आदित्यनाथ को अपना नेता चुन लिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमन्त्री घोषित किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बेंकैया नायडू और प्रदेश महामन्त्री भूपेन्द्र यादव ने उनके नाम की घोषणा की।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए महंथ आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत ही बिगड़ चुका है। उत्तर प्रदेश को सुधारने की जरुरत है। उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने की जरुरत है। इसके लिए हम सभी लोगों को प्रयास करना होगा। सभी का साथ चाहिए। इतना बड़ा राज्य है। इसको चलाने के लिए मुझे दो लोगों का साथ चाहिए। मुझे दो लोग चाहिए जिनके साथ मिलकर मैं प्रदेश को चला सकूं।
आदित्यनाथ का परिचय जानने के लिए लाल बटन दबाएं
महंथ आदित्यनाथ : परिचयविधायकों ने सर्व सम्मति से चुना योगी को
सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी विधायकों ने योगी आदित्यनाथ के नाम का समर्थन किया। सभी विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को एक स्वर से विधायक दल का नेता चुना।