– निकाली गई शोभायात्रा, सैकड़ो लोग हुए यात्रा में शामिल
– शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी शोभयात्रा
संतकबीरनगर। न्यूज केबीएन
भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर सदर सांसद शरद त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही साथ सहभोज का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए।

डाॅ अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर निकाली गई शोभयात्रा में शामिल लोग
विभिन्न रास्तों से होते हुए मेंहदावल बाईपास स्थित डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची। इस दाैरान सांसद शरद त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | इस अवसर पर सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने समतामूलक समाज बनाने का जो सपना देखा था उसे आज पूरा करना हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है | भारत तभी आगे बढेगा और महान देश बनेगा जब यहाँ पर रहने वाले सभी लोगों को समान अवसर मिलेगा | इसके लिए हम सभी लोग प्रयत्नशील हैं और वो दिन दूर नहीं जब बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का स्वप्न साकार होगा |

डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सांसद शरद त्रिपाठी व अन्य लोग
शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए उत्साह के साथ सुबह से ही क्षेत्र से सभी लोग मड्या स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर शिशु विद्यालय मड्या खलीलाबाद संत कबीर नगर के प्रांगण में एकत्र होने लगे और प्रातः 09:00 बजे से शोभा यात्रा शुरू हुई जो कि शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मेंहदावल चौराहे पर आकर समाप्त हुई। वहीं दलित बस्ती डीघा में स्थित विदयालय में सहभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ो लोगों ने दलित समुदाय के लोगों के साथ एक पंक्ति में बैठकर भोजन किया।

दलित समुदाय के लोगों के साथ सहभोज करते हुए भाजपा के लोग