संतकबीनगर। केबीएन न्यूज
जिले के स्थानान्तरित डीएम रमाकान्त पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक हीरालाल के निर्देशन में भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हीरालाल के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा, सीओ सुरेन्द्र सिंह, सीओ प्रमोद कुमार, सीओ उत्तम सिंह के साथ ही साथ अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने कहा कि जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया गया। यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन जितनी सरलता से चुनाव सम्पन्न हुआ। इसमें जिलाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण थी। जिलाधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि सभी का उन्हें निरन्तर सहयोग मिला। उनके सहयोग का ही नतीजा था कि उन्होने चुनाव को काफी सरलता से सम्पन्न कराया। अल्प समय में मिला यह सहयोग हमेशा याद रहेगा।