– रैली निकालकर धरती को बचाने के लिए लगाए नारे
– एसडीएम सदर ने हरी झण्डी दिखाक रैली को किया रवाना
संतकबीरनगर। न्यूज केबीएन

पृथ्वी दिवस पर जागरुकता के लिए रैली निकालते हुए जीआर एकेडमी के छात्र व छात्राओं की टोली
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जी. आर. एकेडमी देवडाड़, माहनपार के छात्र – छात्राओं ने पृथ्वी दिवस पर जिले की जनता को जागरुक किया। धरती को बचाने के लिए जन जागरुकता के नारे लगाए। जागरुकता के लिए जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई। यह रैली नगर के विभिन्न भागों से होकर गुजरी। रैली में शामिल बच्चों ने लोगों के बीच जागरुकता के लिए पर्चे भी बांटे।
जी आर एकेडमी के मुख्य संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी, निदेशक आशुतोष त्रिपाठी, प्रबन्धक प्रिंस त्रिपाठी और प्रबन्ध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी के निर्देशन में निकाली गई इस रैली का शुभारम्भ एसडीएम खलीलाबाद उमेश चन्द्र निगम ने किया। इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और वृक्षों की कटान के चलते हमारी धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जब यह तापमान बढ़ेगा तो पहाड़ों पर बर्फ पिघलेगी। कहीं पर जल ही जल होगा, तो कहीं पर रेगिस्तान बन जाएगा। इसलिए हम सभी लोगों का यह दायित्व है कि पृथ्वी को बचाने के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर धरती के बढ़ रहे तापमान को कम करने के लिए संकल्प लें। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक घनश्याम त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी लोगों को पृथ्वी को बचाने के लिए आगे आना होगा। प्रधानाचार्य जमाल अहमद ने कहा कि धरती के बढ़ते तापमान को रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब यह धरती तबाह हो जाएगी। जब धरती ही नहीं बचेगी तो मानव का अस्तित्व संकट में आ जाएगा।
एसडीएम सदर ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रांगण से रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली वहां से सीएचसी खलीलाबाद, बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौराहा, मां समय जी चौराहा, पुरानी तहसील, बरदहिया दुर्गा मन्दिर होते हुए डीघा बाईपास पर पहुंची। वहां से वापस जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में पहुंची।
रैली को सफल बनाने में एकेडमी के समन्वयक अजय शर्मा, शिक्षक आलोक पाण्डेय, रोहित उपाध्याय, निकिता चौधरी, रीता श्रीवास्तव, दया तिवारी, ऐश्वर्य राजलक्ष्मी उपाध्याय, अर्चना यादव, शिव शंकर गुप्ता के साथ ही साथ जिला व्यायाम शिक्षक इन्द्रेश पाण्डेय , मुन्ना तिवारी, राधेश्याम तिवारी, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर जूनियर हाईस्कूल में वृक्षारोपण करते हुए जीआर एकेडमी परिवार के सदस्य व अतिथिगण
जूनियर हाईस्कूल में लगाए गए पौधे
जीआर एकेडमी की तरफ से पृथ्वी दिवस के अवसर पर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में पौधे भी लगाए गए। एसडीएम सदर उमेश चन्द्र निगम ने आम के दो पेड़ वहां पर लगाए। इसके साथ ही साथ जी आर एकेडमी के परिसर में भी पौधों का रोपण किया गया।

एसडीएम उमेश चन्द्र निगम को स्मृति चिन्ह देते हुए जीआर एकेडमी परिवार के सदस्यगण
हर आने जाने वालों को बच्चों ने दिए परचे
इस दौरान बच्चों ने हर आने जाने वाले लोगों के बीच परचों का वितरण किया। बच्चों ने लोगों का पर्यावरण जागरुकता का परचा देते हुए उनसे यह अनुरोध भी किया कि वे नियमों का अनुपालन करें। लोंगों ने बच्चों के हाथों से परचे लिए। साथ ही साथ उसके अनुसार काम करने की बात भी कही।

रैली में बच्चों के अन्दर दिखा उत्साह का माहौल