आधुनिक युग में घर के बाग बगीचों में अब फूल, पौधों के गमलों के अलावा भी देखने को बहुत कुछ मिलता है। आजकल लोग अपने इस शौक पर हजारों भी खर्च करने लगे हैं। हमारे जीवन में पेड़-पौधों की अहम भूमिका है। पेड़-पौधे हमारे संस्कार से लेकर संस्कृति तक में शामिल हैं। कोई पेड़-पौधा औषधीय गुण रखता है, तो कोई आध्यात्मिक महत्व। वास्तु शास्त्र में भी पेड़-पौधों का खूब महत्व है। पेड़ पौधों में एक ऐसा पौधा है जिससे आप अपने घर को सुखी व समृद्धशाली बना सकते हैं।

फेंगशुई विशेषज्ञों के अनुसार कुंवारी लड़कियों को इसके प्रभाव से सुंदर जीवन साथी मिलता है। सुहागिनों का प्रेम अमर रहता है। साथ ही स्त्रीजन्य अनेक बीमारियां दूर हो जाती हैं। युवकों का पढ़ाई में मन लगता है तथा शिक्षा संबंधी अनेक बाधाएं स्वत: ही दूर होने लगती हैं।