– दो लोगों को किया घायल
– लोगों ने दूकान में बन्द किया
महुली, संतकबीरनगर। आनन्द पाण्डेय
महुली थानाक्षेत्र के मुखलिसपुर बाजार में ताण्डव मचाने वाले बनसुअरे को लोगों ने मार गिराया। उस बनसुअरे ने एक दम्पति को घायल कर दिया था तथा एक दूकान में जाकर छिप गया था।
हुआ यूं कि मुखलिसपुर बाजार में दिन में 11 बजे के करीब एक बनसुअरा पहुंच गया। वह बाजार में लोगों के बीच दौड़ने लगा। अचानक उसने मोटरसाइकिल से जा रहे दम्पति को ठोकर मार दी जिससे वे लोग घायल हो गए। भागते हुए वह बनसुअरा राममिलन टेलर की दुकान में जाकर घुस गया। लोगों ने शटर गिरा दिया। जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जाल मंगवाकर शटर को खोला गया तो बनसुअरा उसमें फंस गया। आक्रोशित होकर लोगों ने उसे लाठी और डण्डे से पीटकर मार डाला।